देहरादून: उत्तराखंड में चटक धूप के चलते तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। गर्मी सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी सता रही है। 25 मई को भी मौसम में किसी तरह की राहत नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में यह सप्ताह राहत भरा रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है।
नौतपा शुरू होने के साथ ही आज से गर्मी का असर और तीखा हो सकता है। प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और हीट वेव की स्थिति बनी हुई है।
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस। रहा। नई टीवी का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नौतपा शुरू होने के साथ प्रदेश में एक बार फिर हीट वेब की स्थिति बनने की संभावना है। 26 और 27 मई को उधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार के साथ ही नैनीताल और चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 29 मई से फ्री मानसून की फुहारें भीषण गर्मी से कुछ हद तक रहा दे सकती हैं।
29 मई से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसकी वजह से पर्वतीय जिलों में 29 से 31 में तक बारिश, आंधी, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30 और 31 मई को मैदानी क्षेत्रों में बदल छाने के साथ-साथ कहीं कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने सकती हैं जिससे तापमान में भी कमी आएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले तीन दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।