logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 11 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • कौन हैं केशव नेगी? मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में हुई गिरफ्तारी, देहरादून तक गरमाया विवाद.
  • Uttarakhand Weather Today, 8 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले एक-दो दिनों में और चढ़ेगा पारा.
  • Uttarakhand: तिलवाड़ा में चारधाम यात्रियों की कार नदी में गिरी, बंगाल के 5 यात्री घायल, SDRF ने बचाया.
  • Dehradun Mussoorie Traffic: जाम में फंसोगे, हो जाएगा वीकेंड खराब! अगर फॉलो नहीं किया देहरादून का ये ट्रैफिक प्लान.
 
  • Home
  • बदरीनाथ पुलिस ने मुंबई के श्रद्धालु का खोजा फोन, किया कूरियर; अनपैकिंग की खुशी नए से भी ज्यादा

बदरीनाथ पुलिस ने मुंबई के श्रद्धालु का खोजा फोन, किया कूरियर; अनपैकिंग की खुशी नए से भी ज्यादा.

 
  • Rahul Parasar
  • 26 May 2026
  • 894
image  

 

बदरीनाथ: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए मुंबई के श्रद्धालु राहुल सुरेश को बड़ा झटका लगा था। उनका एक लाख रुपये से अधिक का सैमसंग एस26 अल्ट्रा फोन गुम हो गया। फोन गुम होने से श्रद्धालु की परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ पुलिस में फोन गुम होने की शिकायत की। यात्रा खत्म होने के बाद वे मुंबई लौट गए। फोन गायब होने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। बदरीनाथ पुलिस ने श्रद्धालु के फोन की खोज शुरू की।

पुलिस को आखिरकार फोन मिल गया। इसके बाद इसे श्रद्धालु के पते पर कूरियर कर दिया गया। राहुल ने जब कूरियर से आए फोन की अनपैकिंग की तो उनके चेहरे की खुशी, नए लाए गए फोन से अधिक दिख रही थी। उन्होंने बदरीनाथ पुलिस को इसके लिए धन्यवाद किया।

क्या है मामला?

मुंबई के रहने वाले राहुल सुरेश बदरीनाथ धाम की यात्रा पर एक मई को पहुंचे थे। मंदिर में भारी भीड़ के कारण उनका महंगा फोन गुम हो गया। परेशान राहुल ने बदरीनाथ पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, राहुल की बदरीनाथ यात्रा पूरी होने तक उनका फोन नहीं मिल सका। राहुल मायूस होकर दिल्ली लौट गए। हालांकि, इसके बाद भी बदरीनाथ पुलिस ने हार नहीं मानी।

बदरीनाथ पुलिस के कांस्टेबल गौरव रावत और जसपान राणा ने फोन की खोज को अभियान बनाया। अथक प्रयासों से राहुल के मोबाइल को ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने राहुल सुरेश के मुंबई पते पर कूरियर कर दिया।

चेहरे पर दिखी खुशी

राहुल को बदरीनाथ से कूरियर मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कूरियर से आए फोन की अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाया। इस दौरान वे काफी उत्साहित दिखे। मोबाइल फोन के सुरक्षित होने और वापस मिलने के बाद उन्होंने इस प्रयास के लिए बदरीनाथ पुलिस के सिपाही को धन्यवाद दिया। साथ ही, उत्तराखंड पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की भी तारीफ करते दिखे।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं भगत सिंह कोश्यारी? जिनको द्रौपदी मुर्मू ने पद्मभूषण से सम्मानित किया
Next Post
देहरादून को मिला नया नेतृत्वः डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'दीपक के जिम जाना था, पूर्व सैनिकों से मिलना था पर नहीं आ पाया', राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द.

    • 04 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने सरगना सहित 5 को किया अरेस्ट, 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप.

    • 14 May 2026
  • image

    Dhirendra Shastri: बद्रीनाथ धाम की ध्यान गुफा में धीरेंद्र शास्त्री कर रहे साधना, 26 मई से कहेंगे कथा.

    • 17 May 2026

Recent News

  • image

    ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.

    • 09 Jun 2026
  • image

    कौन हैं केशव नेगी? मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में हुई गिरफ्तारी, देहरादून तक गरमाया विवाद.

    • 08 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 8 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले एक-दो दिनों में और चढ़ेगा पारा.

    • 08 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.