logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 29 May 2026
  • 1015
image  

 

देहरादून: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे देहरादून में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। तेज गर्जना, आंधी-तूफान और बारिश की बौछारों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तेज हवाओं और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दिनभर उमस और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते-होते आसमान में काले बादल छाने लगे और उमस बढ़ गई। देर रात अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तेज आंधी-तूफान भी चला, जिससे कई इलाकों में पेड़ और बिजली की लाइनें प्रभावित हुईं तथा बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

आज भी बारिश और आंधी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार जताए गए हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
 

7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज दौर की बारिश भी हो सकती है। विभाग के मुताबिक खराब मौसम के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

अन्य जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड के अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 3 जून तक बना रह सकता है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है।
 

आपदा प्रबंधन विभाग की अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहें। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में बारिश कब होगी? भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, आसमान में छाए बादल
Next Post
उत्तराखंड में BJP ने जीत की हैट्रिक बनाने के लिए तैयार की रणनीति, हारे बूथों पर करेंगे फोकस
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Dehradun Mussoorie Traffic: जाम में फंसोगे, हो जाएगा वीकेंड खराब! अगर फॉलो नहीं किया देहरादून का ये ट्रैफिक प्लान.

    • 06 Jun 2026
  • image

    ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.

    • 09 Jun 2026
  • image

    QUAD मीटिंग के बाद एक्शन में जयशंकर, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक; डिफेंस-मिनरल्स पर चर्चा.

    • 28 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.