logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में BJP ने जीत की हैट्रिक बनाने के लिए तैयार की रणनीति, हारे बूथों पर करेंगे फोकस

उत्तराखंड में BJP ने जीत की हैट्रिक बनाने के लिए तैयार की रणनीति, हारे बूथों पर करेंगे फोकस.

 
  • Shubham Sehgal
  • 29 May 2026
  • 636
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस समय उत्तराखंड दौरे पर हैं। नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे पर तमाम राजनीतिक पंडितों की नजर टिकी हुई है। नितिन नवीन शनिवार तक प्रदेश में रहने वाले हैं। शुक्रवार को उन्होंने ऋषिकेश पहुंच कर परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भाग लिया। नितिन नवीन इस दौरे के दौरान राजनीतिक कील-कांटों को दुरुस्त कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश सभी धरों को एकजुट कर चुनावी मैदान में उतरने और हैट्रिक जमाने की है।

उत्तराखंड भाजपा ने विधानसभा चुनाव में हैट्रिक जमाने के लिए उन सीटों पर फोकस करना शुरू करने का निर्णय लिया है, जहां पिछले चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने 'बूथ जीतो चुनाव जीतो' के मंत्र के साथ तैयारी को अंतिम रूप देने की कोशिश शुरू की है। इसके लिए पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने की तैयारी में है।

पार्टी ने तय किया लक्ष्य

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में हैट्रिक के लिए भाजपा ने पिछले दो चुनावों में हारे बूथों पर जीत का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए हर बूथ पर विशेष रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया है। रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए कोर कमिटी में शामिल पूर्व सीएम, सांसद, मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश कोर कमिटी के साथ बैठक में इस बिंदु पर चर्चा की।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में तीन घंटे से ज्यादा समय चली बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयार करना रहा। चुनाव में जीत की हैट्रिक के लिए सभी को कमर कसने के निर्देश दिए गए। खासकर कोर कमेटी के सदस्यों को हर बूथ पर दो दिन बिताने को कहा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए निर्देश

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोर कमिटी सदस्यों से कहा कि चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, सरकार-संगठन के बीच तालमेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा का एक-एक बूथ जीतने के लिए जून, जुलाई और अगस्त में विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सभी नेताओं को पार्टी के अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि अनुशासन और आपसी समन्वय ही भाजपा की सफलता का सूत्र है। सभी को हर हाल में पार्टी के अनुशासन का पालन करने और चुनावों में जीत के लक्ष्य पर फोकस करने को कहा गया है।

विधायकों के साथ बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पार्टी के सभी विधायकों-जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनका मुख्य फोकस 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत पर रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक किया। इनका मुख्य एजेंडा भी विधानसभा चुनावों की हैट्रिक का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी संगठन की विभिन्न इकाइयों के साथ बैठक कर बूथ स्तर के कार्यक्रमों की जानकारी ले रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को ऋषिकेश की गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। नितिन नवीन ने इस दौरे के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे लगातार जनता के सीधे संपर्क में रहें। उनके सुख-दुख के सहभागी बनें और सरकार के कार्यों को लेकर आमजन तक अपनी पहुंच को और मजबूत करें। इससे ही जीत की राह बनेगी।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 30 May: देहरादून में बारिश से मिली राहत, बिजली गिरने से 2 पर्यटकों की मौत, IMD येलो अलर्ट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि.

    • 18 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.