logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 30 May: देहरादून में बारिश से मिली राहत, बिजली गिरने से 2 पर्यटकों की मौत, IMD येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Today, 30 May: देहरादून में बारिश से मिली राहत, बिजली गिरने से 2 पर्यटकों की मौत, IMD येलो अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 30 May 2026
  • 904
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई बारिश लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। एक ओर जहां पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। हालांकि मौसम के इस बदले मिजाज के बीच रुद्रप्रयाग जिले के चंद्रशिला क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

24 घंटे में दूसरी बारिश से बदला मौसम

देहरादून में शुक्रवार सुबह तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिनभर गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और रात करीब आठ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पहले गुरुवार रात भी राजधानी में अच्छी बारिश हुई थी।

लगातार दो दिनों तक हुई बारिश ने दूनवासियों को गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश के दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
 

तापमान में आई 5 डिग्री तक की गिरावट

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो शुक्रवार को घटकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चंद्रशिला में आकाशीय बिजली गिरने से दो पर्यटकों की मौत

रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र स्थित चंद्रशिला में शुक्रवार शाम मौसम अचानक खराब हो गया। इस दौरान कई पर्यटक पहाड़ी क्षेत्र में फंस गए। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव बाजपेई और 22 वर्षीय अभिषेक बाजपेई की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी शुभम शुक्ला, आर्यन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगलों की आग पर लगी लगाम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही थीं। लेकिन हालिया बारिश के बाद जंगलों में लगी आग काफी हद तक बुझ गई है। इससे वन विभाग और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
 

आज भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में BJP ने जीत की हैट्रिक बनाने के लिए तैयार की रणनीति, हारे बूथों पर करेंगे फोकस
Next Post
रुड़की के होटल में युवक-युवती ने बुक कराया कमरा, अगले दिन दोनों की कमरे से लाश मिली
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.