देहरादून: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सीजेआई परिवार सहित केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किए। पहले सीजेआई ने परिवार सहित बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ आईटीबीपी के डीजी भी मौजूद थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत बदरीनाथ धाम की यात्रा पर हैं।
केदारनाथ के दर्शन के बाद वे परिवार सहित गौचर पहुंचे और आइटीबीपी आठवीं वाहिनी कैंप में ठहरे। उन्होंने वाहिनी के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और हौसला-अफजाई की।अधिकारियों से वार्ता के बाद मुख्य न्यायाधीश जोशीमठ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सीजेआई का केदारनाथ, ब्रदीनाथ का दौरा काफी व्यक्तिगत रखा गया था। इस दौरान सीजेआई ने सिर्फ तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की और बाबा केदार की पूजा अर्चना की।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ उनका परिवार भी था। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया और बाबा केदार की पूजा अर्चना कराई।
बता दें कि केदारनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे। कपाट खुलने के बाद 10 लाख श्रद्धालु अब तक केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इस बीच कई वीआईपी केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही सीजेआई बद्रीनाथ के दौरे पर भी हैं। उत्तराखंड में सनातन और हिंदूओं की आस्था के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा है। जिसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। 6 माह तक चलने वाली यात्रा में लाखों लोग आते हैं।