logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट

Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 02 Jun 2026
  • 950
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में बादल छाने और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। प्री मानसून की फुहारों ने गर्मी से खासी राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। उसके साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है।
 

मैदानी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदला हुआ है। कभी धूप कभी बादलों के बीच प्री मानसून की फुहारे पड़ रही है। जिसके कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि रविवार की अपेक्षा सोमवार को कई मैदानी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देहरादून में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

देहरादून में सोमवार को सुबह से धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। धूप निकलने की वजह से देहरादून के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। जनपद के कुछ इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम हुआ ठंडा

उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.1 न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस किया गया। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है। सुबह और शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है।

40 से 50 किमी की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं

4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है तो वहीं मैदानी जनपदों में भी गर्जन के साथ हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 3 June: उत्तराखंड में फिलहाल बदला रहेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.