देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में 9 पुलिस महानिरीक्षक (IG) के तबादले किए हैं। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। एसडीआरएफ पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल बनाया गया है।
इसके अलावा विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक P&M को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल, रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्ता/CCTNS/SCR B भेजा गया है।
कृष्ण कुमार वी.के. को पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार से पुलिस महानिरीक्षक, यातायात/जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक, साइबर क्राइम/एसटीएफ/एएनटीएफ/पीएसी/निदेशक एफएसएल/सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी एवं सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।
अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्ष प्रशिक्षण, राज्य मानवाधिकार आयोग से पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी भेजा गया है। सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्ष, अपराध एवं कानून व्यवस्था/CCTNS/SCRB से पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पीएसी/सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला-2027, हरिद्वार, योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। बरिन्दरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (प्रतीक्षारत) पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/P&M भेजा गया है।