देहरादून : वीकेंड पर देहरादून, मूसरी, चकराता, ऋषिकेश आ रहे पर्यटकों के लिए देहरादून पुलिस ने वीकेंड प्लान जारी किया है। गर्मियों की छुट्टियां, वीकेंड होने और दिल्ली देहरादून नए हाईवे को देखते हुए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। पुलिस ने सभी से इसको फॉलो करने को कहा हैै।
आशारोडी, डोईवाला/ रायवाला से राजपुर और कैन्ट किमाडी होते हुए मसूरी तथा देहरादून शहर से विकासनगर होते हुए चकराता जाने/ आने वाले वाहनों के लिए मार्ग को 04 सुपर जोन, 10 जोन तथा 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिसमें कुल 130 अधिकारी/ कर्मचारियों को तैनात किय गया है। साथ ही 02 ड्रोन टीमो के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग के सभी रुटों पर नजर रखी जायेगी।
रुट/डायवर्जन प्लॉन-
दिल्ली /हरियाणा / गाजियाबाद /मेरठ / मुज्जफरनगर / सहारनपुर/ रुडकी से मसूरी / चकराता जाने वाले वाहनों हेतु रुट प्लॉन–
एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए –
प्लान A- डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा - आईएसबीटी - शिमला बाईपास - सेंट ज्यूड चौक – कमला पैलेस – बल्लीवाला फ्लाई ओवर –बल्लूपुर - कैन्ट तिराहा – सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा– पुरकुल गांव तिराहा – कुठालगेट – मसूरी
प्लान B – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा -सेन्ट ज्यूड चौक -कमला पैलेस -बल्लूपुर चौक- कैण्ट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुये मसूरी जा सकेंगे।
2-एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता ) के लिए- डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट– ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक – नया गांव – सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर – लांघा रोड़ से –चकराता ।
3-प्रेमनगर - बल्लूपुर चैक - कौलागढ - कैन्ट तिराहा – सफ्लाई डिपो-किमाड़ी-लम्बीधार- हाथीपांव – जीरो बैंड – मसूरी ।
वापसी का रुट प्लान- पुराना राजपुर रोड़ -सांई मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सी0एस0डी0 तिराहा – कैन्ट तिराहा- बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक
मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए- कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर – डायवर्जन-दिलाराम-यू0के0लिप्टस-ई0सी0 रोड़ –फब्बारा चौक –रिस्पना पुल - आई0एस0बी0टी0- आशारोड़ीमसूरी से ऋषिकेश मार्ग- कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर-किरशालीचौक –कालागांव –मालदेवता-थानों रोड़-भानियावाला तिराहा – ऋषिकेश।
ऋषिकेश / हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट-