logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 18 September 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • राजस्थान निकाय चुनाव में BSP को 19 सीटें, फिर भी खुश क्यों हैं मायावती? क्या माना पार्टी की जीत का गणित सिमटा.
  • उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.
  • देहरादून के एएसपी सिटी प्रमोद कुमार रुद्रपुर, अनुषा बडोला गईं उधमसिंहनगर; 12 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट.
  • उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आई तो गैरसेंण राजधानी और हर परिवार से एक को रोजगार, गणेश गोदियाल ने किए ये वादे.
  • फिल्म 'हनुमान अंश' उत्तराखंड में टैक्स फ्री; धामी सरकार का बड़ा फैसला, बाबा नीम करौली के जीवन पर है आधारित.
 
  • Home
  • मसूरी में रेहड़ी-पटरी व्यवस्था पर हाईकोर्ट की मुहर, तय जोन में ही लगेंगी, अवैध वेंडिंग पर होगी सख्ती

मसूरी में रेहड़ी-पटरी व्यवस्था पर हाईकोर्ट की मुहर, तय जोन में ही लगेंगी, अवैध वेंडिंग पर होगी सख्ती.

 
  • Devesh Pandey
  • 06 Aug 2026
  • 683
image  

 

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में पिछले कई महीनों से चल रहे रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडिंग) विवाद पर अब कानूनी विराम लग गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नगर पालिका परिषद मसूरी की वेंडिंग व्यवस्था को नियमों के अनुरूप मानते हुए याचिका का निस्तारण कर दिया है। इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि अब शहर में स्ट्रीट वेंडिंग केवल निर्धारित वेंडिंग जोन और वैध लाइसेंस के आधार पर ही संचालित होगी। इससे नगर पालिका को बड़ी कानूनी राहत मिली है और अव्यवस्थित वेंडिंग पर सख्ती का रास्ता भी साफ हो गया है।
 

रेहड़ी-पटरी समिति ने उठाए थे टाउन वेंडिंग कमेटी पर सवाल

मामला तब शुरू हुआ जब रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) के गठन पर सवाल उठाए। याचिका में नए सिरे से सर्वे कराने और माल रोड सहित अन्य क्षेत्रों में फड़-फेरी की अनुमति देने की मांग की गई थी।

सुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद ने अदालत को बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं सड़क विक्रय विनियमन) अधिनियम के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टाउन वेंडिंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया। पात्र वेंडरों का सर्वे कराया गया, उन्हें लाइसेंस जारी किए गए और उनके लिए अलग-अलग वेंडिंग जोन भी तय किए गए।
 

हाईकोर्ट ने पालिका की प्रक्रिया को माना वैध

नगर पालिका द्वारा प्रस्तुत तथ्यों पर संतुष्ट होते हुए हाईकोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ताओं की शिकायतों का समाधान नियमानुसार किया जा चुका है। इसी आधार पर अदालत ने याचिका का निस्तारण कर दिया। पालिका प्रशासन ने इसे अपनी कार्यप्रणाली पर न्यायिक मुहर बताया है।

पर्यटन और रोजगार के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर

मसूरी में लंबे समय से पर्यटन, यातायात और रेहड़ी-पटरी व्यवसाय के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौती रहा है। पालिका का कहना है कि अब वेंडिंग व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका भी सुरक्षित रहे और शहर की सुंदरता व यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो।
 

लाइसेंसधारी वेंडर तय स्थान पर ही करें कारोबार

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कानून के अनुरूप अपनाई गई थी। उन्होंने लाइसेंसधारी वेंडरों से अपील की कि वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही व्यवसाय करें, जिससे यातायात और पर्यटन गतिविधियां सुचारु बनी रहें।

'रोजगार भी सुरक्षित रहेगा, शहर भी व्यवस्थित बनेगा'

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि विकास और आजीविका के बीच संतुलन स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि मसूरी की पहचान देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में है, इसलिए स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और वेंडरों के अधिकारों को साथ लेकर आगे बढ़ना जरूरी है।
 

अब बिना लाइसेंस वेंडिंग पर होगी कार्रवाई

हाईकोर्ट के फैसले के बाद नगर पालिका को वेंडिंग व्यवस्था लागू करने में कानूनी मजबूती मिल गई है। ऐसे में बिना लाइसेंस या निर्धारित वेंडिंग जोन के बाहर रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। वहीं लाइसेंसधारी वेंडरों को भी तय स्थानों पर ही व्यवसाय करना होगा। माना जा रहा है कि यह फैसला मसूरी की यातायात व्यवस्था, पर्यटन प्रबंधन और शहरी अनुशासन को नई दिशा देगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट! देहरादून समेत 5 जिलों में स्कूल बंद, जारी की गई चेतावनी
Next Post
उत्तराखंड में सफलतापूर्वक चल रही कांवड़ यात्रा, 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी बोले: सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित.

    • 21 Aug 2026
  • image

    जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम.

    • 07 Sep 2026
  • image

    चम्पावत में खुलेगा सैनिकों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CM धामी को भेजा पत्र.

    • 03 Sep 2026

Recent News

  • image

    राजस्थान निकाय चुनाव में BSP को 19 सीटें, फिर भी खुश क्यों हैं मायावती? क्या माना पार्टी की जीत का गणित सिमटा.

    • 17 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.

    • 17 Sep 2026
  • image

    देहरादून के एएसपी सिटी प्रमोद कुमार रुद्रपुर, अनुषा बडोला गईं उधमसिंहनगर; 12 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट.

    • 16 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.