logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • जोशीमठ में पहाड़ से आया ऐसा सैलाब, तिनके की तरह बह गया BRO का पुल; दर्जनों गांवों से संपर्क कटा

जोशीमठ में पहाड़ से आया ऐसा सैलाब, तिनके की तरह बह गया BRO का पुल; दर्जनों गांवों से संपर्क कटा.

 
  • Rahul Parasar
  • 10 Aug 2026
  • 654
image  

 

जोशीमठ: उत्तराखंड के जोशीमठ में लैंडस्लाइड का भयावह नजारा देखने को मिला है। घटना जोशीमठ से करीब 40 किलोमीटर दूर तमक वैली की है। यहां पर बीआरओ की ओर से वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया था। यह ब्रिज भी सैलाब की चपेट में आ गया। पुल के बहने का पूरा नजारा कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। इस लैंडस्लाइड में दो वाहनों और कुछ लोगों के बहने की सूचना आ रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस संबंध में अब तक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जानकारी ली जा रही है।
 

क्या है घटना?

जोशीमठ के तमक वैली में लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। पहाड़ से पानी और मलबे का सैलाब ऐसा आया कि उसने अपने साथ कई लोगों को बहा दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पूरा इलाका उजड़ गया था। दरअसल, तमक वैली में बीआरओ की ओर से वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इसके जरिए इलाके के दर्जनों गांवों के लोग पास के शहर तक पहुंचते हैं।

घटना जोशीमठ से करीब 40 किलोमीटर दूर की है। पुल टूटने से सीमावर्ती दर्जनभर गांवों संपर्क कट गया है। सीमा सड़क संगठन की ओर से मामला सामने आने के बाद स्थिति की समीक्षा शुरू की गई है।

उप जिलाधिकारी ने दी जानकारी

लैंडस्लाइड को लेकर उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक पिकअप वाहन और एक सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी के बहने की सूचना मिली है। पुल बहने की वजह से घाटी से जुड़े दर्जन पर गांवों का संपर्क मुख्य धारा से कट गया है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची है।

वहीं, घाटी के स्थानीय निवासी हुकुम पवार का कहना है कि मौके पर कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे। इसमें से कुछ लोगों के बहने की आशंका है। इस समय तमक नाले में ऐसा सैलाब आया। इसमें ही इन वाहनों के बहने की आशंका है।
 

सामने आया है वीडियो


जोशीमठ के तमक वैली के नाले में सैलाब का वीडियो सामने आया है। इस में दिख रहा है कि पहाड़ की चोटियों की तरफ से तेज आवाज आती है। ऐसा लगता है कि बारिश के कारण पहाड़ बीच में जमा पानी नीचे की तरफ आ रहा है। इसके साथ-साथ मलबा भी आता है। देखते ही देखते पूरा नाला मलबे और पानी से भर जाता है।

पानी की तेज रफ्तार को देखते हुए पुल पार करने की तैयारी कर रहे कुछ लोग रुक जाते हैं। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी पुल के पास खड़ी दिखती है। यह गाड़ी सैलाब के साथ ही बह जाती है। वीडियो में एक व्यक्ति अन्य लोगों को पुल के पास से हटने की हिदायत देता सुनाई देता है।

 

 

 
Share
Previous Post
तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि अब 75 हजार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी तोहफा; CM धामी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
Next Post
उत्तराखंड परिवहन आयुक्त ने स्पेशल पर्पस व्हीकल का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए निर्देश
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.

    • 29 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.