देहरादून: इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या देश में तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में जगह-जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और हरिद्वार में भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। सोमवार को परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन ने आरटीओ कार्यालय देहरादून में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनाई गई स्पेशल पर्पस व्हीकल का जायजा लिया।
इसके अलावा उन्होंने देहरादून और हरिद्वार में बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस की वस्तुस्थिति देखी और कार्यदायी संस्था को टाइम लाइन के अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों और अन्य बसों के देहरादून की 100, हरिद्वार की 37 के रूट रेशनलाइज़ेशन के लिए निर्देशित किया, जिसमें छोटे रूट्स पर फोकस रहे और फ्रीक्वेंसी ज्यादा रहे। मुख्य उद्देश्य है कि कैसे लोगों को प्रेरित किया जाए कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उपयोग करें।
सके बाद उन्होंने आरटीओ ऑफिस में वाहन में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं सारथी में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले आवेदकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे।
निरीक्षण के समय अपर परिवहन सचिव रीना जोशी, अपर परिवहन आयुक्त एसके सिंह, उपायुक्त परिवहन सुनील शर्मा, आरटीओ प्रशासन देहरादून संभाग संदीप सैनी, आरटीओ प्रवर्तन देहरादून संभाग अनीता चमोला, जीएम रोडवेज पवन मेहता और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।