logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • चमोली टनल हादसा: सीएम धामी पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र, लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट; घायलों से की बात

चमोली टनल हादसा: सीएम धामी पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र, लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट; घायलों से की बात.

 
  • Rahul Parasar
  • 13 Aug 2026
  • 615
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोठी में टनल धंसने की जानकारी मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। टीएचडीसी टनल हादसे पर उन्होंने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। सीएम धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। दरअसल, टीएचडीसी टनल हादसे में मजदूरों के फंसने की घटना के बाद प्रशासनिक तंत्र तेजी से काम करता दिखा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की विस्तृत जानकारी ली। देहरादून से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।

घायलों का बढ़ाया मनोबल


सीएम धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उनके उपचार और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने आपदा परिचालन केंद्र से चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा।
 

22 लोग सुरंग में फंसे


सीएम ने पीपलकोठी में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरंग में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना है। इनमें से 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान लगातार जारी है।

डीएम से फोन पर ली जानकारी


सीएम धामी ने चमोली डीएम गौरव कुमार से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने डिप्टी सीएमओ से भी बातचीत कर घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से गंभीर घायलों को एम्स अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर नहीं आ जाते, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी रहेगा।

घटनास्थल पर हैं डीएम


घटनास्थल पर डीएम गौरव कुमार स्वयं मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन, मशीनरी और चिकित्सा व्यवस्थाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई गई हैं। सीएम की विशेष बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन , सचिव विनोद कुमार सुमन सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 
Share
Previous Post
बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी
Next Post
‘राहुल गांधी की भाषा बदतर होती जा रही’, पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का हमला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड: बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि.

    • 18 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.