logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • Uttarakhand SIR: कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से की कथित अनियमितताओं की शिकायत

Uttarakhand SIR: कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से की कथित अनियमितताओं की शिकायत.

 
  • Rahul Parasar
  • 21 Aug 2026
  • 671
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से प्रदेश में एसआईआर अभियान को लेकर कई शिकायत दर्ज कराई हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उत्तराखंड में जारी एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूची से संदेहास्पद तरीके से नाम हटाने सहित कई अनियमितताएं हुई हैं। एआईसीसी प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग में याचिका दायर की है।

शैलजा ने पत्रकारों से बातचीत में ​कहा कि उत्तराखंड में एसआईआर की आड़ में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। लोगों को मनमाने ढंग से उनके निवास स्थान से अनुपस्थित घोषित कर दिया जाता है, और युवाओं को गलत तरीके से मृत दर्शाया जाता है।

चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी

नोटिस जारी तो किए जाते हैं लेकिन वे वास्तव में लोगों तक कभी नहीं पहुंचते, और इन गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई नाम ऐसे लोगों की शिकायतों के आधार पर हटाए गए जिनके बारे में खुद कोई जानकारी नहीं है। उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद चुनाव आयोग को ज्ञापन भी सौंपा है।

एसआईआर को लेकर वार्ता की जाएगी

​ इसके बाद देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलावा भेजा है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सचिवालय स्थित आयोग कार्यालय में एसआईआर को लेकर वार्ता की जाएगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर वार्ता के समय की मांग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। इस आधार पर उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र भेजा। इसमें कांग्रेस के एसआईआर प्रकरण पर विचार-विमर्श के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को 21 अगस्त को बुलाया गया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के मसूरी रोड पर लैंडस्लाइड: सड़क का बड़ा हिस्सा टूटा, मलबा गिरने से बढ़ी चिंता
Next Post
CM धामी बोले: सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल की फिर घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा.

    • 20 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.