logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन: पानी वाले बैंड पर सड़क बंद, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन: पानी वाले बैंड पर सड़क बंद, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें.

 
  • Alok Bhadoria
  • 22 Aug 2026
  • 607
image  

 

मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर हुए बड़े भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। अचानक सड़क बंद होने से मसूरी और देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग पर आवाजाही ठप होने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पानी वाले बैंड क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन ने मसूरी-देहरादून मार्ग की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ समय से बारिश के दौरान इस हिस्से में बार-बार पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने के साथ सड़क के किनारे की जमीन भी खिसक रही है। शनिवार को हुए भूस्खलन में सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।

जाम और मार्ग बंद होने की समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान पानी वाले बैंड अब लगातार खतरे वाले क्षेत्र के रूप में सामने आ रहा है। बारिश होते ही यहां मलबा आने और सड़क धंसने का खतरा बढ़ जाता है। इससे मसूरी आने-जाने वाले लोगों को हर बार जाम और मार्ग बंद होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के बाद मसूरी और देहरादून दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती बन गया।

स्थायी समाधान की मांग

बारिश के बीच सड़क बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई यात्रियों ने मार्ग की लगातार खराब होती स्थिति को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए काम शुरू किया। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से को देखते हुए फिलहाल मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि कम से कम छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जा सके और जाम का दबाव कम हो।

कई दिनों से हो रहा भूस्खलन

विभाग की मशीनरी द्वारा सड़क से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित बनाने का काम किया जा रहा है, हालांकि लगातार बारिश होने के कारण राहत कार्य में भी चुनौतियां बनी हुई हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड का यह हिस्सा पिछले कई दिनों से लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण चर्चा में है।

 

 
Share
Previous Post
CM धामी बोले: सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित
Next Post
खाई में गिरने से पहले पेड़ पर अटक गई कार, मसूरी में दो युवक घायल; रातभर मौके पर पड़े रहे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल की फिर घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा.

    • 20 Oct 2026
  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.