logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में लैंडस्लाइड! तीन लूज प्वाइंट बने चुनौती, यहीं 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे थे

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में लैंडस्लाइड! तीन लूज प्वाइंट बने चुनौती, यहीं 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे थे.

 
  • Alok Bhadoria
  • 25 Aug 2026
  • 624
image  

 

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सिल्क्यारा टनल में लैंडस्लाइड होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक बार फिर श्रमिकों और टनल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया है कि सुरंग में अब भी तीन लूज हिस्से चुनौती बने हुए हैं। जिन तीन लूज प्वाइंट को चिह्नित किया गया है, उनमें दो पर सुरक्षात्मक कार्य पूरा हो चुका है, जबकि एक हिस्से में काम जारी है।

इसी बीच सुरंग के भीतर भारी मलबा गिरने का वीडियो सामने आया है। हालांकि निर्माण कंपनी का दावा है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है और बड़कोट साइड से करीब 1300 मीटर वाले लूज हिस्से का हैं जहां पर काम चल रहा है।

नवंबर 2023 की घटना की याद

इस घटना ने एक बार फिर नवंबर 2023 की घटना की याद दिला दी है। जब इसी सिल्क्यारा सुरंग में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे थे। सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद सुरंग की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। इस बीच पिछले जुलाई माह 2026 में कंक्रीट का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत हो गई थी।
 

टनल में 3 लूज हिस्से चिह्नित

नवयुवा प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीराम ने बताया कि टनल में 3 लूज हिस्से चिह्नित किए गए थे जिसमें सिल्क्यारा की तरफ से 112 मीटर तथा बड़कोट की तरफ से 700 और 1300 मीटर पर लूज प्वाइंट चिह्नित किए गए थे। सिल्क्यारा 112 और बड़कोट 700 मीटर वाले हिस्सों में रॉक बोल्ट, ग्राउट और सीमेंट ग्राउटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं 1300 मीटर वाले हिस्से में सुरक्षात्मक और रेक्टिफिकेशन का कार्य जारी है। निर्माण कंपनी ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए किसी बड़े खतरे की आशंका से इनकार किया है।

मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

परियोजना प्रबंधन ने सुरंग का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का काम चल रहा है। करीब 4.5 किलोमीटर लंबी सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। वर्ष 2024 में सुरंग को आर-पार किया गया था। वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा होने की बात कही जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड: रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर CM धामी नाराज, बोले- 9 नवंबर तक जमीन पर दिखे काम
Next Post
रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले सगी बहनों का मर्डर, भाई को चरित्र पर था शक! 10 मिनट में दोनों को मार दिया
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 28 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.