logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में तीन IAS समेत छह अधिकारियों के तबादले, जोगदण्डे को गृह, डॉ० आनन्द को महानिदेशक कृषि की जिम्मेदारी

उत्तराखंड में तीन IAS समेत छह अधिकारियों के तबादले, जोगदण्डे को गृह, डॉ० आनन्द को महानिदेशक कृषि की जिम्मेदारी.

 
  • Alok Bhadoria
  • 26 Aug 2026
  • 704
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में तीन आईएएस समेत छह अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। मंगलवार देर रात जारी आदेश में तीन आईएएस अधिकारी और तीन पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव IAS-2012 बैच विजय कुमार जोगदण्डे और IAS-2013 बैच डॉ० आनन्द श्रीवास्तव के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।

आईएएस अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जोगदंडे अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ ही आयुष और आयुष शिक्षा का काम भी ​देख रहे हैं। आईएएस अफसर आनंद श्रीवास्तव को महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है, जो कि कृषि विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे।

आईएएस, पीसीएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव

मंगलवार देर रात आईएएस, पीसीएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव हुआ है। जारी आदेश में IAS-2012 बैच विजय कुमार जोगदण्डे को अपर सचिव-आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर-मुख्य सचिव, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा अपर सचिव, गृह विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS-2013 बैच डॉ० आनन्द श्रीवास्तव को अपर सचिव-राजस्व, कृषि व कृषक कल्याण के अलावा अपर सचिव-नागरिक उड्डयन, महानिदेशक-कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी भी मिली है। उनसे अपर सचिव, राजस्व विभाग का जिम्मा वापस लिया गया है। IAS-2017 बैच विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव-आवास विभाग वापस लिया गया है। उनके पास अपर सचिव-शहरी विकास, निदेशक-शहरी विकास निदेशालय, देहरादून, मुख्य कार्यपालक अधिकारी-भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण का काम यथावत रहेगा।

PCS सुन्दर लाल सेमवाल अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी ले ली गई है, उनके पास अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, समाज कल्याण, प्रबन्ध निदेशक-बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम, आयुक्त-दिव्यांगजन, उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी रहेगी। सुनील सिंह, सचिवालय सेवा से अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी लेकर अपर सचिव-आवास विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा उनके पास अपर सचिव-राजस्व, गृह विभाग का काम भी यथावत रहेगा। पीसीएस महिमा रौंकली को सचिवालय सेवा में अपर सचिव-राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

 

 
Share
Previous Post
रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले सगी बहनों का मर्डर, भाई को चरित्र पर था शक! 10 मिनट में दोनों को मार दिया
Next Post
बाबा नीब करौरी महाराज के पैतृक मकान पर कब्जे का विवाद, 6 पोतियों ने कहा- DM ने नहीं सुनी तो जाएंगे कोर्ट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.