नई दिल्ली: नेपाल में बाढ़ के चलते तबाही का मंजर है। अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 800 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ का असर इतना व्यापक है कि इस हादसे के बाद से 133 भारतीय पर्यटक भी लापता हैं। ऐसे मुश्किल समय में भारत कंधे से कंधा मिलकर सबसे पहले नेपाल की मदद के लिए आगे आया है।
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट शेयर कर पड़ोसी नेपाल के लिए भेजी जा रही मदद के बारे में जानकारी दी है। IAF ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पड़ोसी। दोस्त। सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले। नेपाल में आई भयानक बाढ़ के जवाब में IAF ने तुरंत एक C-130J विमान तैनात किया है, जिसमें 10 टन जरूरी राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई भेजी गई है। C-17 और C-130 विमानों के जरिए और भी राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही हेलिकॉप्टरों को बचाव और लोगों को सुरक्षित निकालने के कामों के लिए तैनात किया गया है।