देहरादून: भाजपा विधायक शक्तिलाल शाह इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भाजपा विधायक का कहना है कि उनके अपने गांव के लोग ही उन्हें विधायक नहीं मानते हैं। अपने इस बयान के चलते जहां विधायक शक्तिलाल शाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं तो वहीं दूसरी तमाम लोग उनके इस बयान पर चुटकियां ले रहे हैं तो कोई कटाक्ष कर रहा है। हालांकि, शक्तिलाल शाह ने कहा कि मुझे लोग भाई के रूप मानते हैं, विधायक के रूप में नहीं स्वीकार करते हैं।
भाजपा विधायक शक्तिलाल शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान शक्तिलाल शाह ने कहा कि आज भी हमारे गांव के अंदर जो आत्मीयता जो प्रधान के लिए है, वही आत्मीयता मेरे लिए भी है। गांव में मुझे लोग विधायक नहीं मानते हैं। इसका कारण ये भाई-बहन का प्यार है। वह मुझे विधायक नहीं गांव में भाई के रूप में मानते हैं। शक्तिलाल शाह टिहरी गढ़वाल की घनसाली विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति) से विधायक हैं। शक्ति लाल शाह का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था और वही से उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। शक्तिलाल शाह इंटरमीडिएट पास हैं और भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं।
शक्तिलाल शाह ने वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में घनसाली की आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी धनी लाल शाह को मात दी थी और विधायक के रूप में चुने गए। वर्ष 2022 में भी उन्होंने दोबारा इसी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा और एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी धनी लाल शाह को हराकर विधायक बने। शक्ति लाल साहब वर्तमान में विश्व क्षेत्र में जनहित और सामाजिक कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।