logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 21 July: देहरादून, बागेश्वर समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते रोकी गई चारधाम यात्रा

Uttarakhand Weather Today, 21 July: देहरादून, बागेश्वर समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते रोकी गई चारधाम यात्रा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 21 Jul 2026
  • 998
image  

 

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

देहरादून में हुई झमाझम बारिश

उत्तराखंड में आगामी 26 जुलाई तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने के आसार हैं। देहरादून में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई और पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया ।

उत्तराखंड में बारिश के चलते 98 मार्ग बंद

शहर में कहीं-कहीं पर नालियां उफान पर आ गई तो वहीं जल भराव के कारण लोगों को जाम में फंसना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। उधर बारिश के चलते प्रदेश में 98 मार्ग बंद है। तेज बारिश और यात्रा मार्गो पर हालात को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से चारधाम यात्रा का संचालन अस्थाई तौर पर रोक दिया है। मौसम साफ होने पर यात्रा पुनः संचालित की जाएगी।
 

मसूरी-देहरादून मार्ग का 10 मीटर का हिस्सा धंसा

वहीं भारी बारिश होने से मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास मुख्य सड़क का 10 मीटर तक का हिस्सा धंस गया। राजमार्ग के इस भाग पर नीचे की तरफ की रिटेनिंग वॉल ध्वस्त हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया।

लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील

ऋषिकेश मुनी की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में प्रमुख घाटों पर पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर पर्यटकों से घाट खाली करने के लिए कहा गया। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी किनारे ना जाने की अपील की गई है। प्रदेश में बारिश के कारण हालात बिगड़े हुए हैं तो वहीं आज भी राहत के आसान नहीं है। देहरादून और बागेश्वर जिले में आज ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में 10 इंच पाइप में 6 साल का मासूम फंसा, दम घुटने से चली गई जान
Next Post
मसूरी में आफत की बारिश! जेपी बैंड के पास मलबे ने मचाई तबाही, बाल-बाल बचा परिवार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.