logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.

 
  • Prashant Singh
  • 26 Jul 2026
  • 815
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का रविवार सुबह हार्ट-अटैक आने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन से कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह उत्तराखंड बनने से पहले कांग्रेस पार्टी में मौजूद थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और कांग्रेस संगठन को समर्पित कर दिया। वह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे।

कांग्रेस के कई नेताओं ने हीरा सिंह बिष्ट ने निधन पर शोक जताया। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, डॉक्टर हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत पार्टी के कई नेता शामिल रहे।

देर रात सीने में दर्द की हुई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता को रात लगभग डेढ़ बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें ईस्ट कैनाल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। हीरा सिंह बिष्ट ने सत्तर के दशक में पश्चिमी यूपी के डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष किया। हीरा सिंह बिष्ट एनडी तिवारी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे।

कांग्रेस नेता ने 2022 का चुनाव भी लड़ा था

हीरा सिंह बिष्ट ने अपना आखिरी चुनाव साल 2022 के विधानसभा चुनाव में रायपुर सीट से लड़ा था। लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वह अंतिम समय तक कांग्रेस पार्टी में एक एक्टिव नेता के रूप में रहे।

 

 

 
Share
Previous Post
आईपीएस तृप्ति भट्ट कौन हैं? अल्मोड़ा की बेटी ने खाकी के लिए ठुकराए बड़े ऑफर
Next Post
ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.