logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.

 
  • Alok Bhadoria
  • 28 Jul 2026
  • 679
image  

 

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाएं नदी के टापू में फंस गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाकर किसी तरह महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया गया कि तिलवाड़ा क्षेत्र में तीनों महिलाएं लकड़ियां इकट्ठा करने नदी के पार गई थी, लेकिन अचानक नदी का जलस्तार बढ़ने से बीच पर बने टापू पर फंस गई।

एसडीआरएफ ने जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू चलाकर किसी तरह महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया। SDRF के आरक्षी प्रेम सिंह ने उफनती नदी तैरकर पार की और क्रैश गार्ड्स से अस्थायी पुल बनाकर टीम संग तीनों महिलाओं को सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद महिलाओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
 

लकड़ी एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाओं के नदी के बीच बने टापू पर फंस जाने की सूचना मिली। सूचना पर SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर बताया गया कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं।

नदी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण महिलाओं का स्वयं बाहर निकलना संभव नहीं था और स्थिति लगातार जोखिमपूर्ण होती जा रही थी। परिस्थितियों को देखते हुए SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के बावजूद SDRF के एक जवान ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सुरक्षा उपकरणों की सहायता से उफनती नदी को पार कर टापू पर फंसी महिलाओं तक पहुंच बनाई। इसके बाद टीम ने सुनियोजित एवं समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे ला कर पार कराया।

रेस्क्यू की गई महिलाओं का विवरण-

  • रवीना देवी, पत्नी सूरज कुमार, आयु 25 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
  • गीता देवी, पत्नी जितेन्द्र कुमार, आयु 36 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
  • पिंकी देवी, पत्नी सतीश लाल, आयु 40 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।

 

 
Share
Previous Post
16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.