logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

 
  • Vivek Mishra
  • 31 Jul 2026
  • 635
image  

 

देहरादून : सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता मैं इनकी मानसिकता को नही बदल सकी। ये आखिरी शब्द हैं एक नवविवाहिता बेटी के। जिसकी शादी के महज आठ महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा रही है।

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि नवविवाहिता को ससुराल वाले दहेज के नाम पर परेशान करते थे। इतना ही नहीं युवती ने घटना से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपनी मां से माफी मांगते हुए काफी परेशान नजर आती हैं।
 

नवंबर 2025 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सौरभ सचिवालय सेवा में कार्यरत बताए जा रहे हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी के श्रीकोट क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका थीं। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव की बात सामने आने लगी। जिसके बाद युवती काफी परेशान हो गई।

छह महीने से मानसिक पीड़ा झेल रही

वीडियो में सृष्टि कहती हैं कि वह पिछले करीब छह महीने से लगातार मानसिक पीड़ा झेल रही थीं और अब उनमें इसे सहने की ताकत नहीं बची है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद हुई कई घटनाओं के लिए ससुराल पक्ष उन्हें ही जिम्मेदार ठहराता था। उन्हें बार-बार मनहूस और बदनसीब कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। वीडियो के अंत में वह कहती हैं कि उनकी सोच कभी नहीं बदल सकती।

पूरे वीडियो में युवती रोते हुए ये सारी बातें कहती हुई नजर आती हैं। वीडियो के बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 
Share
Previous Post
मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल
Next Post
'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.