logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • UKSSSC पेपर लीक के मुख्य आरोपी पर शिकंजा, ईडी ने अटैच की हाकम सिंह की 63.30 लाख की संपत्ति

UKSSSC पेपर लीक के मुख्य आरोपी पर शिकंजा, ईडी ने अटैच की हाकम सिंह की 63.30 लाख की संपत्ति.

 
  • Vivek Mishra
  • 01 Aug 2026
  • 819
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में ईडी ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया है। जांच एजेंसी द्वारा 63.30 लाख रुपये की संपत्ति पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही ईडी ने दावा किया है कि यह संपत्ति भर्ती घोटाले से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थी।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने देहरादून के रायपुर थाने और विजिलेंस सेक्टर में दर्ज एफआईआर के आधार पर अपनी कार्रवाई शुरू की थी। ईडी के मुताबिक, मामले की जांच वर्ष 2021 की स्नातक स्तरीय वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक और वर्ष 2016 की वीडीओ-वीपीडीओ परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी।

जांच में सामने आया कि हाकम सिंह रावत के नेतृत्व में एक गिरोह ने परीक्षा की प्रिंटिंग एजेंसी आरएमएस टेक्नो साल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों, कुछ लोक सेवकों, बिचौलियों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गोपनीय प्रश्नपत्र लीक कर भर्ती प्रक्रिया में व्यापक हेर-फेर किया। अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए और इसी अवैध कमाई से चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं।

ईडी के अनुसार, हाकम सिंह रावत ने इन परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से करीब 95 लाख रुपये लिए। जांच के दौरान उनके बैंक खातों में घोषित आय से अधिक जमा राशि, आयकर रिटर्न में कृषि आय दर्शाकर अवैध धन को वैध साबित करने के प्रयास और अन्य वित्तीय लेन-देन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। जिसकी जांच किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।

जांच के दौरान हाकम सिंह के 14 ठिकानों पर तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड और नकदी बरामद की गई। वहीं, उत्तराखंड पुलिस की एसआईटी ने भी कई चार्जशीट दाखिल की गई, जिसमें हाकम सिंह रावत और उसके सहयोगियों की भूमिका का भी जिक्र किया गया है।

इस मामले में पहले ही विशेष पीएमएलए न्यायालय, देहरादून में अभियोजन शिकायत दाखिल कर दी है। ईडी के अनुसार, भर्ती घोटाले से जुड़े धन के स्रोत, लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

 

 
Share
Previous Post
'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी
Next Post
मसूरी के माल रोड पर रेस्‍टोरेंट में जा घुसी तेज रफ्तार जीप, जान बचाने के लिए भागे ग्राहक और कर्मचारी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026
  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.