logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 19 September 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • राजस्थान निकाय चुनाव में BSP को 19 सीटें, फिर भी खुश क्यों हैं मायावती? क्या माना पार्टी की जीत का गणित सिमटा.
  • उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.
  • देहरादून के एएसपी सिटी प्रमोद कुमार रुद्रपुर, अनुषा बडोला गईं उधमसिंहनगर; 12 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट.
  • उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आई तो गैरसेंण राजधानी और हर परिवार से एक को रोजगार, गणेश गोदियाल ने किए ये वादे.
  • फिल्म 'हनुमान अंश' उत्तराखंड में टैक्स फ्री; धामी सरकार का बड़ा फैसला, बाबा नीम करौली के जीवन पर है आधारित.
 
  • Home
  • उत्तराखंड को 676 करोड़ की सौगात, सोलर लाइट और पेयजल परियोजनाओं को सीएम धामी की मंजूरी

उत्तराखंड को 676 करोड़ की सौगात, सोलर लाइट और पेयजल परियोजनाओं को सीएम धामी की मंजूरी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 01 Aug 2026
  • 541
image  

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 200 सोलर लाईटें उपलब्ध कराये जाने के लिए 35 लाख तथा नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एलईडी स्ट्रीट लाईटों की स्थापना के लिए 3.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

देहरादून-पिथौरागढ़ में 7.87 करोड़ की लाइटें

मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय स्थापना सुविधाओं का विकास मद से नगर निगम देहरादून के घंटाघर से बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक, प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक, बल्लुपुर चौक, सूचना अधिकार भवन से पुलिया न-06, रिंग रोड तपोवन चौक से लाडपुर चर्च तक सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईटों की स्थापना के लिए 1.95 करोड़, नगर निगम पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट पोल एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किये जाने के लिए 1.99 करोड तथा नगर निगम देहरादून के अन्तर्गत एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किये जाने के लिए 3.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की नैनीताल शाखा के अर्न्तगत कृष्णापुर पेयजल योजना के लिए 2.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुमाऊं मंडल में 33/11 सब-स्टेशन, उनसे जुड़ी 33 केवी लाइन और 11 केवी फीडर का निर्माण (05 योजनाओं) के लिए 5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष 2.00 करोड़, भारत सरकार द्वारा यूजेवीएनएल लि० की 03 परियोजना के लिए 35.00 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 23.10 करोड़ तथा यूपीसीएल के अन्तर्गत गतिमान परियोजना श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित 33/11 के०वि० उपस्थान एवं 33 के०वी० व 11 के०वी० लाईन का निर्माण किये जाने के लिए 212.10 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

अगस्तमुनि कॉलेज के पीजी भवन को 19 करोड़

मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्तमुनि में विज्ञान संकाय पीजी भवन के निर्माण किये जाने के लिए 19 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार समस्त जिला पंचायतों को द्वितीय त्रैमासिक किश्त के रूप में 82.21 करोड़ तथा समस्त शहरी स्थानीय निकायों को द्वितीय त्रैमासिक किश्त के रूप में 325.03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
मसूरी के माल रोड पर रेस्‍टोरेंट में जा घुसी तेज रफ्तार जीप, जान बचाने के लिए भागे ग्राहक और कर्मचारी
Next Post
देहरादून में शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत के मामले में पति, ननद गिरफ्तार, ससुराल में फंदे पर लटकी हुई मिली थी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मुसीबत में नेपाल संग कंधे से कंधा मिलकर खड़ा हुआ भारत, सबसे पहले पहुंचाई मदद, IAF ने भेजा एयरक्राफ्ट.

    • 27 Aug 2026
  • image

    उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.

    • 17 Sep 2026
  • image

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर CM धामी की बड़ी सौगात: क्रीड़ा विश्वविद्यालय को मिले 43.50 करोड़, पदक विजेताओं को किया सम्मानित.

    • 30 Aug 2026

Recent News

  • image

    राजस्थान निकाय चुनाव में BSP को 19 सीटें, फिर भी खुश क्यों हैं मायावती? क्या माना पार्टी की जीत का गणित सिमटा.

    • 17 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.

    • 17 Sep 2026
  • image

    देहरादून के एएसपी सिटी प्रमोद कुमार रुद्रपुर, अनुषा बडोला गईं उधमसिंहनगर; 12 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट.

    • 16 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.