logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 19 September 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • राजस्थान निकाय चुनाव में BSP को 19 सीटें, फिर भी खुश क्यों हैं मायावती? क्या माना पार्टी की जीत का गणित सिमटा.
  • उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.
  • देहरादून के एएसपी सिटी प्रमोद कुमार रुद्रपुर, अनुषा बडोला गईं उधमसिंहनगर; 12 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट.
  • उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आई तो गैरसेंण राजधानी और हर परिवार से एक को रोजगार, गणेश गोदियाल ने किए ये वादे.
  • फिल्म 'हनुमान अंश' उत्तराखंड में टैक्स फ्री; धामी सरकार का बड़ा फैसला, बाबा नीम करौली के जीवन पर है आधारित.
 
  • Home
  • देहरादून में शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत के मामले में पति, ननद गिरफ्तार, ससुराल में फंदे पर लटकी हुई मिली थी

देहरादून में शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत के मामले में पति, ननद गिरफ्तार, ससुराल में फंदे पर लटकी हुई मिली थी.

 
  • Vivek Mishra
  • 03 Aug 2026
  • 831
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के हर्रावाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसके पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सृष्टि के पति सौरभ खत्री (36) और उसकी 37 वर्षीय बहन को गिरफ्तार किया गया है।

सृष्टि बुधवार सुबह हर्रावाला स्थित अपने ससुराल के घर के एक कमरे में कथित रूप से फंदे से लटकी पाई गई थी, जिसके बाद ससुराल वाले उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से उसकी मौत की जानकारी मिली थी। टिहरी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका सृष्टि का विवाह नवंबर 2025 में सौरभ खत्री के साथ हुआ था, जो उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत है।
 

ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे

एसएसपी डोबाल ने बताया कि 29 जुलाई को सृष्टि की मौत के बाद उसकी मां सीमा कंडारी ने बताया कि उनकी पुत्री को विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज और अन्य बातों के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। शिक्षिका की मां की शिकायत के आधार पर सौरभ खत्री, उसकी मां और बहन के खिलाफ डोईवाला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के लिए गठित की गई थी टीम

डोबाल ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच के लिए डोईवाला की पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि टीम ने सृष्टि की मां और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इस दौरान पुलिस टीम को उसकी मां ने एक वीडियो भी उपलब्ध कराया, जिसमें उनकी बेटी ने शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी।
 

सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो

एसएसपी ने कहा कि यह वीडियो एक सोशल मीडिया मंच पर भी अपलोड हुआ था, जिस पर देश भर से प्रतिक्रियाएं आई थीं और लोगों में इसे लेकर बहुत आक्रोश था। ऐसी घटना को पूरे समाज को झकझोरने वाला बताते हुए डोबाल ने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित अदालत के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड को 676 करोड़ की सौगात, सोलर लाइट और पेयजल परियोजनाओं को सीएम धामी की मंजूरी
Next Post
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कांवड़ उठाएंगी खेल मंत्री रेखा आर्या, हरिद्वार से ऋषिकेश 22 KM पैदल यात्रा करेंगी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चमोली के रामणी गांव में रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा.

    • 09 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आई तो गैरसेंण राजधानी और हर परिवार से एक को रोजगार, गणेश गोदियाल ने किए ये वादे.

    • 16 Sep 2026
  • image

    Assembly Election 2027: यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव.

    • 08 Sep 2026

Recent News

  • image

    राजस्थान निकाय चुनाव में BSP को 19 सीटें, फिर भी खुश क्यों हैं मायावती? क्या माना पार्टी की जीत का गणित सिमटा.

    • 17 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.

    • 17 Sep 2026
  • image

    देहरादून के एएसपी सिटी प्रमोद कुमार रुद्रपुर, अनुषा बडोला गईं उधमसिंहनगर; 12 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट.

    • 16 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.