logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 29 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से 2 दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी

चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से 2 दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी.

 
  • Rahul Parasar
  • 06 Oct 2026
  • 600
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को जारी रखते हुए हाईकमान को सीधे तौर पर चुनौती दे चुके हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी हरदा को अपना अलग से कैंपेन न करने को कहा था। अब हरदा हाईकमान के सभी सवालों के जवाब देने सात अक्तूबर को दिल्ली आएंगे।

हरीश रावत की यात्रा अब हरिद्वार से उधमसिंह नगर पहुंच चुकी हैं। इस यात्रा में हरीश रावत के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत आधा दर्जन विधायक भी मौजूद हैं। जिससे कांग्रेस के अंदर अब दो गुट खुलकर सामने आ रहे हैं। एक गुट जो हरदा के साथ यात्रा में है और दूसरा गुट प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही वो सभी विधायक हैं जो हरदा की यात्रा से दूरी बनाए हुए हैं।

अलग-अलग कैंपेन को बर्दाश्त नहीं

बता दें कि पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को चिट्ठी लिखकर यात्रा रोकने की सलाह दी। इसके बाद के.सी. वेणुगोपाल ने हरीश रावत से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी अलग-अलग कैंपेन को बर्दाश्त नहीं करेगी। केवल वही सामूहिक कार्यक्रम होंगे जिनकी योजना पार्टी संगठन ने बनाई है। उन्होंने कहा कि हमारे कैंपेन उत्तराखंड के सभी नेताओं के साथ मिलकर, पूरी तरह से कांग्रेस के बैनर तले और मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जाएंगे, जिनका एकमात्र मकसद पार्टी की जीत सुनिश्चित करना होगा।

जानकारों का कहना है कि हरीश रावत धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के जरिए हाईकमान को एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं। लंबे समय से हरदा संगठन से काफी दूरी बनाए हुए हैं। हरीश रावत की इस यात्रा में प्रीतम सिंह का उनके साथ होना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। हरदा पहले ही हरिद्वार से टिकट मांगकर पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर चुके हैं अब यात्रा के जरिए हाईकमान के मना करने पर भी वे यात्रा निकाल रहे हैं।

अब सबकी नजर हरीश रावत की दिल्ली यात्रा पर टिक गई हैं, जिसके बाद हरदा की यात्रा को लेकर क्या निर्णय होता है, ये भी साफ होगा। हालांकि ये माना जा रहा है कि हरीश रावत इस समय पूरी ताकत झौंक चुके हैं और आने वाले समय में संगठन के समानांतर नई चुनौती खड़ी कर सकते हैं, जो कि चुनाव में भी कांग्रेस के लिए चेलेंज होगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार
Next Post
'600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में शराब की होम डिलीवरी, 25 साल के छात्र ने खड़ी कर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, ऐसे चला रहा था धंधा.

    • 10 Oct 2026
  • image

    राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा से 15 दावेदार, जानें किन नामों की चर्चा? चौंका सकती है हाईकमान.

    • 02 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.