देहरादून: बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दिल्ली मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में रामशरण की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने ज्वाइनिंग कराई। उन्होंने कहा कि रामशरण की कांग्रेस में घर वापसी हुई है। इस दौरान प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद थे।
रामशरण नौटियाल देहरादून जिला पंचायत केे पूर्व अध्यक्ष और गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देने की जानकारी सार्वजनिक की थी। रामशरण नौटियाल का विकासनगर या सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
रामशरण कई समय से भाजपा से दूरी बना रहे थे, बीते दिनों उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया और कांग्रेस जाने की चर्चा चली। इस बीच रामशरण ने कांग्रेस में घर वापसी की इच्छा जताई और आज उनकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग हो गई है। बता दें कि रामशरण नौटियाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वे कांग्रेस संगठन में काफी सक्रिय रहे और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2014 में वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 2022 में उन्होंने चकराता सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे। अब एक बार फिर उनकी कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हैं।
रामशरण नौटियाल लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ने से देहरादून के चकराता क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। रामशरण चकराता सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। रामशरण नौटियाल 2022 के विधानसभा में भाजपा की ओर से चकराता से चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहे थे। वे जौनसार-बावर की राजनीति में सक्रिय हैं और चकराता सीट पर उनका काफी प्रभाव माना जाता है। चकराता सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्तमान में विधायक हैं। जो कि कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और विधानसभा चुनाव की कमान भी संभाल रहे हैं।