देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल अक्सर अपने अंदाज के लिए चर्चाओं में रहते हैंं। कभी हल्के फुल्के मजाक के मूड में तो कभी बेबाक अंदाज, आक्रामक तेवर और सख्त लहजे के लिए सुबोध की अपनी पहचान है। लेकिन इस बार सुबोध उनियाल ने जो किया वो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुबोध उनियाल ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को कार्यक्रम के दौरान मंच पर जमकर सुना दिया। जिसके बाद सुबोध की स्थानीय लोग तारीफ कर रहे हैं तो दलेर को इस सब के लिए माफी मांगनी पड़ी।
पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के टिहरी में कुंजापुरी मेले में कार्यक्रम करने के लिए बुलाया गया। ये कार्यक्रम सुबोध उनियाल के विधानसभा क्षेत्र में आता है। दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए और बीच में ही कार्यक्रम रुकवा दिया। मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा, ‘आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे।
उन्होंने दलेर मेहंदी के गाना गाने पर नाराजगी जताई और कार्यक्रम रोकने को कहा। मंत्री सुबोध उनियाल ने धार्मिक कार्यक्रम में इसकी मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दिलेर मेहंदी शराब के नशे में प्रस्तुति दे रहे थे। जिस पर सुबोध भड़क गए। मंत्री की आपत्ति के बाद दलेर मेहंदी ने वहां मौजूद लोगों से माफी मांगी।
सुबोध उनियाल उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा और वन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर विधानसभा से लगातार दो बार 2017,2022 से विधायक हैं। इससे पूर्व वे 2002 में कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से जीते थे। 2007 में वे यूकेडी के ओमगोपाल रावत से महज 4 वोटों से हारे थे। इसके बाद 2012 में वे कांग्रेस से फिर चुनाव जीते। इसके बाद 2016 में कांग्रेस में जब हरीश रावत से बगावत हुई तो सुबोध भी भाजपा में आ गए। 2017 और 2022 में वे भाजपा के टिकट से चुनाव जीतकर आए हैं। इस तरह सुबोध 4 बार के विधायक हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सरकार में प्रवक्ता की भूमिका भी निभा रहे हैं।