logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 29 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS

डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

 
  • Rahul Parasar
  • 24 Oct 2026
  • 515
image  

 

देहरादून: वर्ष 2008 बैच के आईएफएस रहे डॉ. साकेत बडोला ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में वीआरएस लेने की जानकारी साझा की। इस्तीफा दिए जाने की कोई वजह उन्होंने नहीं बताई। जिसके बाद पूरे वन विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। साकेत बडोला कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर तैनात थे।

साकेत बडोला मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार के रहने वाले साकेत वर्ष 2008 बैच के आईएफएस रहे हैं। वन विभाग में आने से पहले वह पशु चिकित्सक थे। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में वह वर्ष 2009 में प्रशिक्षु डीएफओ भी रहे हैं। इसके बाद वह कार्बेट टाइगर रिजर्व में उपनिदेशक के पद पर रहे। वे भारत में वन्य जीव तस्करी की रोकथाम के लिए बनी ट्रैफिकिंग सेल के मुखिया भी रहे।

पिछले वर्ष मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था

राजाजी टाइगर रिजर्व में निदेशक का पद संभाला। राजाजी से तबादले के बाद जुलाई 2024 में वे कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर आए थे। पिछले वर्ष उनकी मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था। वन महकमे में निदेशक बडोला कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। साल 2037 में सेवानिवृत्त होने वाले बडोला ने करीब 11 साल पहले ही सेवा छोड़ने की घोषणा की है।
 

एक्स पर क्या लिखा

साकेत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि- महीनों के गंभीर विचार-विमर्श के बाद, मैंने व्यक्तिगत कारणों से भारतीय वन सेवा से VRS लेने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक साधारण परिवार के व्यक्ति के लिए, प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवा में शामिल होना किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने लिखा कि अपने सेवाकाल के दौरान, मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखूंगा और राष्ट्र निर्माण में हरसंभव योगदान दूंगा।

निदेशक बडोला ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। पिछले दो साल में वीआरएस मांगने वाले वह तीसरे आईएफएस अधिकारी हैं। इससे पहले वन विभाग के मुखिया रहे अधिकारी भी वीआरएस ले चुके हैं। लगातार अधिकारियों के वीआरएस मांगने से वन महकमे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

 
Share
Previous Post
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी
Next Post
'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.