logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 15 September 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया, ईडी की कार्रवाई के बाद उठाया कदम.
  • ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को दी मंजूरी, किसी ने भी नहीं जताई आपत्ति; पीएम मोदी ने किया ऐलान.
  • PM मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, 11 कार्यक्रमों से विकसित भारत का संदेश देगी धामी सरकार.
  • उत्तराखंड चुनाव से पहले पौड़ी के BJP के मजबूत किले में NSUI की सेंध, ABVP का सूपड़ा साफ.
  • Sainik School Vacancy 2026: सैनिक स्कूल में निकली नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, 12वीं पास को भी मौका, यहां भेज.
 
  • Home
  • चमोली के रामणी गांव में रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा

चमोली के रामणी गांव में रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा.

 
  • Vivek Mishra
  • 09 Sep 2026
  • 787
image  

 

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में एक किशोरी और किशोर के शव रेलिंग से लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ये दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों के घरों और गांव में मातम छाया हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मंगलवार की सुबह चमोली जनपद के विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव के शोक भरी खबर लेकर आई। गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण छानी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके दोनों शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान और समीप की दुकान के संचालक को इसकी सूचना दी। गांव में जिसने भी किशोर और किशोरी के शव मिलने की खबर सुनी वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। दोनों मृतकों के परिजनों को यह सूचना मिली तो उनके घरों में कोहराम मच गया।

11 और 12वीं के छात्र थे दोनों

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वास्तविक कारणों की जानकारी किसी को भी नहीं है। ये दोनों राजकीय इंटर कॉलेज बूरा में अध्ययनरत बताए जा रहे हैं।
 

पुलिस मामले की जांच कर रही

ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि मामले कि सूचना पर नंदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, एसआई थाना नंदानगर मनोज भट्ट के अनुसार, प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत किशोर की उम्र 17 वर्ष और किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 
Share
Previous Post
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति; बोले- 'शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है'
Next Post
हल्द्वानी के कथित 'शुद्धीकरण' मामले में FIR दर्ज, एडवोकेट अंजू की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखण्ड: अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत.

    • 20 Aug 2026
  • image

    दिल्ली से मसूरी घूमने आया युवक लाइब्रेरी चौक के व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 05 Sep 2026
  • image

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर CM धामी की बड़ी सौगात: क्रीड़ा विश्वविद्यालय को मिले 43.50 करोड़, पदक विजेताओं को किया सम्मानित.

    • 30 Aug 2026

Recent News

  • image

    पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया, ईडी की कार्रवाई के बाद उठाया कदम.

    • 12 Sep 2026
  • image

    ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को दी मंजूरी, किसी ने भी नहीं जताई आपत्ति; पीएम मोदी ने किया ऐलान.

    • 12 Sep 2026
  • image

    PM मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, 11 कार्यक्रमों से विकसित भारत का संदेश देगी धामी सरकार.

    • 11 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.