logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 15 September 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया, ईडी की कार्रवाई के बाद उठाया कदम.
  • ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को दी मंजूरी, किसी ने भी नहीं जताई आपत्ति; पीएम मोदी ने किया ऐलान.
  • PM मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, 11 कार्यक्रमों से विकसित भारत का संदेश देगी धामी सरकार.
  • उत्तराखंड चुनाव से पहले पौड़ी के BJP के मजबूत किले में NSUI की सेंध, ABVP का सूपड़ा साफ.
  • Sainik School Vacancy 2026: सैनिक स्कूल में निकली नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, 12वीं पास को भी मौका, यहां भेज.
 
  • Home
  • 'रैली के दौरान मंच से जिहादी नारे लगाए', हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले को लेकर सीएम धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला

'रैली के दौरान मंच से जिहादी नारे लगाए', हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले को लेकर सीएम धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला.

 
  • Shubham Sehgal
  • 10 Sep 2026
  • 927
image  

 

देहरादून: ​हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण का सियासी वबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार हमलावर है। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। सीएम धामी ने कहा ​है कि कांग्रेस के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान किसी समुदाय या व्यक्ति का अपमान करने के उद्देश्य से किया गया था।

सीएम धामी ने आगे कहा कि यह अनुष्ठान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के दौरान मंच से जिहादी नारे लगाए जाने के बाद आयोजित किया गया था। विवाद सामने आने के बाद सीएम धामी का पहली बार बयान सामने आया है। जिसमें जिहादी शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

जिहादी नारे लगाए जाने के बाद शुद्धिकरण किया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, जिहादी नारे लगाए जाने के बाद एक सामाजिक संगठन ने उस जगह का शुद्धिकरण किया। यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं था। अगर कोई इसे अलग रूप या राजनीतिक रंग देने की कोशिश करता है, तो इसमें कोई क्या कर सकता है? मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील विषयों को हवा देने के बजाय कांग्रेस को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।

बता दें कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद एक संगठन ने हवन किया था। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे दलित का अपमान बताया था। इस मुद्दे को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। इस मामले में हल्द्वानी में व​कील अंजू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएम धामी का ​हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण को लेकर ऐसे समय में आया है जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं।

 

 
Share
Previous Post
हल्द्वानी के कथित 'शुद्धीकरण' मामले में FIR दर्ज, एडवोकेट अंजू की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
Next Post
Sainik School Vacancy 2026: सैनिक स्कूल में निकली नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, 12वीं पास को भी मौका, यहां भेज
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस के SC/ST सांसदों की बैठक, राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का फैसला.

    • 08 Sep 2026
  • image

    पैसे नहीं चुकाये तो नौकर ने मालकिन को उतार दिया मौत के घाट, सोने का कड़ा लेकर फरार, 12 घंटे में पहुंचा जेल.

    • 05 Sep 2026
  • image

    चमोली के रामणी गांव में रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा.

    • 09 Sep 2026

Recent News

  • image

    पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया, ईडी की कार्रवाई के बाद उठाया कदम.

    • 12 Sep 2026
  • image

    ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को दी मंजूरी, किसी ने भी नहीं जताई आपत्ति; पीएम मोदी ने किया ऐलान.

    • 12 Sep 2026
  • image

    PM मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, 11 कार्यक्रमों से विकसित भारत का संदेश देगी धामी सरकार.

    • 11 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.