logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सम्पन्न

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सम्पन्न.

 
  • Rahul Parasar
  • 22 Sep 2026
  • 660
image  

 

देहरादून, 22 सितंबर, 2026 (सूवि)। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण किए जाने के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों पर समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों का परीक्षण निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों में उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों का विधिवत परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर किया जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों में आवश्यक अभिलेखों की जांच एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी वि0रा0 के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, पुलिस विभाग से अधिकारी उपस्थित रहे। सदस्य राज्य आंदोलनकारी ओपी उनियाल, देवीगोदियाल, डीएस गुंसाई, विवेकानंद खण्डूड़ी, सरोज डिमरी, उर्मिला, निर्मला बिष्ट, पुष्पलता सिलमाना, आदि  समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 
Share
Previous Post
'जिला स्तर पर ही हो निस्तारण', सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Next Post
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले: मुख्यमंत्री धामी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.