logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

 
  • Alok Bhadoria
  • 30 Oct 2026
  • 698
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की जोशीमठ क्षेत्र की पहाड़ी में क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। सीएम धामी ने हादसे को लेकर दुख जताया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास अचानक गायब हो गया। जिसमें पायलट समेत छह यात्री सवार थे। सेना की यूनिट ने DM चमोली को इस घटना के बारे में सूचना दी। जिसके बाद से प्रशासन और रेस्क्यू टीमें जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।

सीएम धामी ने क्या बताया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ​जरिए लिखा कि-चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

जिला प्रशासन चमोली की और से जानकारी दी गई है कि आज 30-10-2026 को समय लगभग दो बजे बद्रीनाथ से वापस जा रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की और पहाड़ी में दुघर्टनाग्रस्त होने की सूचना है। जिसमें 01 पायलट और 05 यात्री सवार होने बताए जा रहे है। राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, सेना एवं आईटीबीपी मौके के लिए रवाना हो गयी है।

 

 

 
Share
Previous Post
'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद
Next Post
'इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती है पर उनकी आस्था को क्यों रोक रहे', सारा अली खान के बचाव में उतरे हरीश रावत
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 30 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.