logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान

'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

 
  • Vivek Mishra
  • 03 Nov 2026
  • 626
image  

 

देहरादून: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक बड़ा बयान दिया है।

एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम घर-कुड़ी पेंशन योजना प्रारंभ करेंगे। ये हरीश रात का आपसे वादा है। हम पूरे उत्तराखंड के लोगों से ये वादा करते हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उत्तराखंड चुनाव को लेकर बैठक

वहीं, दिल्ली में स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक हुई। इसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, संगठन के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, उत्तराखंड के लिए एआईसीसी महासचिव कुमारी सैलजा और उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख गणेश गोदियाल समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा की 'डबल-इंजन' सरकार ने लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को 'धोखा' दिया है। विपक्षी पार्टी ने वादा किया कि अगर वह सत्ता में आती है, तो एक जवाबदेह शासन देगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तराखंड के नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह बात कही।

कहा- जनता बदलाव चाहती है

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे दावा किया कि कानून-व्यवस्था का चरमरा जाना, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सत्ता का अहंकार और जवाबदेही से लगातार बचने की प्रवृत्ति ने राज्य की जनता को निराश कर दिया है। उत्तराखंड के लोग अब जवाबदेही की मांग कर रहे हैं और बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर विधानसभा तक, लोगों के अधिकारों और हक के लिए पूरी ताकत से लड़ रही है। (भाषा इनपुट के साथ)

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.