logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • देहरादून में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

देहरादून में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत.

 
  • Devesh Pandey
  • 05 Nov 2026
  • 882
image  

 

देहरादून: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला इलाके में बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रक आई-20 कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, कार में सवार 11 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
 

कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, कार में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी मृतक देहरादून के एक ही परिवार के थे। ट्रक की टक्कर के बाद वह कार के ऊपर पलट गया। ट्रक का अगला हिस्सा सड़क के दूसरी ओर था, जबकि उस पर रखा कंटेनर कार के ऊपर गिर गया। इससे कार बुरी तरह दब गई और उसमें सवार लोग फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
 

कार को काटकर निकाले गए शव

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन को कटर से काटकर लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस और एसडीआरएफ समेत कई बचाव दल मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।

ट्रक पर यूरिया से भरे कट्टे लदे हुए थे। उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया। बताया गया कि क्रेन की मदद से भी ट्रक को हटाने में परेशानी हो रही थी। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के शव निकाले गए, जबकि बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के बाद देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। एक लेन पर जाम डाट काली मंदिर तक पहुंच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान के साथ यातायात सुचारू कराने का काम भी संभाला। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में यातायात को सुचारू कराया गया।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर लापता आठ लोगों में से दो के शव बरामद, लापता लोग बंगाल-यूपी के हैं
Next Post
ट्रैकिंग के जुनून में चली गई लखनऊ की दो बहनों की जान, उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर दो और शव मिले
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दीवाली से पहले 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया.

    • 06 Nov 2026
  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.