logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज

'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.

 
  • Devesh Pandey
  • 07 Nov 2026
  • 862
image  

 

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में शुक्रवार यानी जुम्मे की नमाज के लिए छुट्टी का प्रस्ताव लाने की कोशिश की थी। उनके इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार करते हुए खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जुम्मे की छुट्टी या किसी भी घोटाले का प्रमाण दे दें, वह राजनीति छोड़ देंगे।
 

अमित शाह के संबोधन पर हरीश रावत का पलटवार

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अमित शाह के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गृहमंत्री ने अपने भाषण में उन्हें संदर्भित करते हुए कुछ झूठ बोले हैं। रावत ने कहा कि वह इन बातों को झूठ इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अमित शाह के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। इतना ही नहीं, उनके संबोधन को सुन रहे लोगों ने भी तालियां बजाकर इन बातों का समर्थन नहीं किया।

हरीश रावत के मुताबिक, इसका स्पष्ट अर्थ है कि वहां मौजूद लोगों ने भी अमित शाह की बातों को सही नहीं माना। उन्होंने कहा कि जनमानस पर भी इन आरोपों का यही असर हुआ है।
 

सचिवालय को कमीशन का अड्डा बताने पर भी दिया जवाब

अमित शाह की ओर से सचिवालय को कमीशन का अड्डा बताए जाने पर भी हरीश रावत ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज सचिवालय में जो भी जा रहा है, उसका काम सेवा भाव से हो रहा है और सरकार के मंत्री भी इसी भावना से काम कर रहे हैं।

रावत ने एक मंत्री और उनके पति की संपत्ति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री के पति ने खुद कहा है कि उनके पास 210 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह उनके पास आई थीं, तब उनके पास केवल साड़ी और चप्पल थीं, बाकी कुछ नहीं था।

हरीश रावत ने एक मंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला हाईकोर्ट में पहुंचने और अदालत की ओर से सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार इस जांच की अनुमति नहीं दे रही है।

अमित शाह को खुली चुनौती, घोटाला साबित करें

हरीश रावत ने कहा कि अगर वह घोटालों की चर्चा करने लगेंगे तो भाजपा के हर कार्यालय में घोटाले सामने आएंगे। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वह इनमें से किसी एक घोटाले को ही साबित कर दें या उसका प्रमाण दे दें।

रावत ने कहा, ''आप एक भी घोटाले का प्रमाण दे दीजिए। यहां तक कि जुम्मे की छुट्टी का भी प्रमाण दे दीजिए, मैं राजनीति छोड़ दूंगा और राज्य व देश के लोगों से माफी मांगूंगा।''

शराब और स्टिंग ऑपरेशन को लेकर भी लगाए आरोप

हरीश रावत ने शराब और स्टिंग ऑपरेशन के मुद्दे पर भी अमित शाह को घेरा। उन्होंने कहा कि शराब और स्टिंग की चर्चा की जा रही है, लेकिन ये स्टिंग ऑपरेशन अमित शाह और उनके लोगों ने ही करवाए हैं।

रावत ने आरोप लगाया कि कैलाश विजयवर्गीय, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश में मंत्री हैं, उन्हें यही काम सौंपा गया था और उनके सानिध्य में ही ये सभी स्टिंग ऑपरेशन हुए। उन्होंने अमित शाह और उनकी सरकार पर स्टिंग ऑपरेशन कराने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे स्टिंगबाज रखते हैं।

 

 
Share
Previous Post
'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह
Next Post
कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.